धनबाद, अगस्त 7 -- धनबाद। झारखंड प्रदेश चंद्रवंशी समाज ने बुधवार को दिशोम गुरु के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया। अध्यक्षता कमल रवानी ने की। खरिकाबाद की न्यू कॉलोनी के सामुदायिक भवन में आयोजित शोकसभा में समाज से काफी संख्या में लोग पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। परिजनों और समर्पित समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति दे। दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कमल रवानी, प्रदेश सचिव हेमंत रवानी, संगठन सचिव रंजीत रवानी, प्रदेश सदस्य मनोरमा सिंह, गौरी देवी, चिरंजीव प्रसाद, सावित्री देवी, शोभा देवी, बनारसी रवानी, मोहन प्रसाद, शिबू रवानी, सुनीता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.