देवघर, फरवरी 21 -- देवघर। चंद्रवंशी समाज की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को कल्याणपुर स्थित राधे-कृष्ण धाम प्रांगण में संपन्न। देवघर नगर निगम मेयर पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीता चौरसिया ने दावा किया है कि बैठक में समाज के सभी सम्मानित सदस्यों ने एक स्वर में देवघर नगर निगम के महापौर पद के लिए उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। समाज के लोगों ने कहा कि रीता चौरसिया सच्ची समाजसेवी हैं, जो हमेशा जनता के हर सुख-दु:ख में साथ खड़ी रहती हैं। उनका सरल स्वभाव, सहज उपलब्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें एक योग्य, कर्मठ और मजबूत नेतृत्व प्रदान करता है। बैठक मे मुख्य रूप से पुरानदहा, कल्याणपुर, बरियार-बांधी कुंडा, खोरादह, संथाली व निगम के अन्य क्षेत्रों से चंद्रवंशी समाज के लोग मौजूद थे। मेयर प्रत्याशी रीता ने कहा कि चंद्रवंशी समाज का यह समर...