गिरडीह, जनवरी 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बिरनी प्रखंड के जरीडीह में चंद्रवंशी समाज ने मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बिरनी प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रमेश चंद्रवंशी को प्रखंड अध्यक्ष, संतोष राज को सचिव, बहादुर चंद्रवंशी को कोषाध्यक्ष, बिरनी पंचायत के मुखिया किशुन राम को उपाध्यक्ष एवं प्रखंड संयोजक मनोज चंद्रवंशी सहित अन्य लोगों को सदस्य के रूप में भी जगह दी गई। इस दौरान समाज के लोगों ने वनभोज का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद चंद्रवंशी ने कहा कि हमें समस्या नहीं समाधान चाहिए, चन्द्रवंशी समाज का उत्थान चाहिए। इसके लिए समाज के लोगों से अपील है कि समाज के लिए कुछ समय निकालें क्योंकि समाज आगे बढ़ता है, तभी हम आगे बढ़ते हैं। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भीम र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.