पलामू, नवम्बर 17 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव सह अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अधिवक्ता रंजन चंद्रवंशी के नेतृत्व में रविवार को नेपाल रवानी की जयंती मनाई गई। मेदिनीनगर स्थित महासभा के जिला कार्यालय में कार्यक्रम किया गया। वक्ताओं ने कहा कि 16 नवंबर को जन्मे नेपाल रवानी, बाल विवाह, बहु विवाह, जुआ, दहेज प्रथा, शराब खोरी, अंधविश्वास आदि कुरीतियों के खिलाफ हमेशा संघर्ष किया। 1990 में राजनीतिक साजिश का वह शिकार बने और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। कार्यक्रम में कृष्ण सिंह चंद्रवंशी, संजय किशोर सिंह, मुकेश कुमार, विजय कुमार चंद्रवंशी, रंजन कुमार चंद्रवंशी, सुनील कुमार, महेश कुमार चंद्रवंशी, संतोष कुमार चंद्रवंशी, कांति चंद्रवंशी, मंजू चंद्रवंशी, रिया चंद्रवंशी, सोनी चंद्रवंशी...