सहारनपुर, अक्टूबर 11 -- करवा चौथ का पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने आकर्षक पारंपरिक परिधान पहनकर और गहनों से सज-धज कर व्रत की तैयारियां शुरू कर दीं। रात्रि में पति ने अपनी पत्नियों को जल पिलाकर व्रत संपन्न करवाया, जिससे वातावरण में प्रेम और सौहार्द का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कई स्थानों पर यह पर्व सामूहिक रूप से मनाया गया, जहां गीत-संगीत, नृत्य और हंसी-खुशी का माहौल छाया रहा। रंगीन रोशनी से सजे मंडपों और घरों ने करवा चौथ की रात को और भी मनमोहक बना दिया। यह अवसर पति-पत्नी के बीच प्रेम, आस्था और विश्वास को सुदृढ़ करने वाला बनकर यादगार हो गया। करवा चौथ पर्व पर महिला संस्कार मंडल ने मेहंदी, डांस साड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें ममता मित्तल को मेहंदी क्वीन चुना गया। सोनिया जैन के आवास पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.