अररिया, अक्टूबर 11 -- जिले भर में धूमधाम से मना त्याग और समर्पण का पर्व करवा चौथ महिलाओं ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर पति के लंबी आयु की मांगी दुआएं अररिया, निज प्रतिनिधि जिलेभर में शुक्रवार को त्याग और समर्पण का पर्व करवा चौथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर शाम को चंद्रमा का पूजन करके पति के दीर्घायु की कामना की। साथ ही पति को चलनी में निहार कर सौभाग्य की दुआएं मांगी। करवा चौथ को लेकर महिलाएं सोलह श्रृंगार कर मां गौरी, गणेश, भगवान शंकर और कार्तिकेय का विधि विधान से पूजन-अर्चना की। चंद्रोदय के बाद पारंपरिक रूप से चलनी में पति का रूप देखने के बाद व्रत का पारण किया। इधर करवा चौथ को लेकर शुक्रवार को भी बाजारों में चहल-पहल बढ़ी रही। पूजन सामग्री के अलावे लोगों ने वस्त्र आदि खरीदते नजर आये। पंडित अश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.