सिमडेगा, दिसम्बर 17 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखण्ड द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा के दो प्रतिभावान छात्र चंद्रमा और करण कला उत्सव में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र रवाना हुए। दोनों छात्रों को प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार पाठक एवं आचार्य मनोज प्रसाद ने दोनों छात्रों को शुभकामना देकर रवाना किया। मौके पर भैया चंद्रमा सिंह और भैया करण साहू झारखण्ड टीम के साथ महाराष्ट्र के पुणे रवाना हुए। जहां वे 'राष्ट्रीय कला उत्सव 2025' में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन दोनों युवा कलाकारों ने अपनी मेहनत और सृजनात्मकता से सफलता की सीढ़ियां चढ़ी हैं। जिला स्तर पर दोनों छात्र जिले में 'दृश्य कला 3डी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बाजी मारते हुए पूरे झारखंड में प्रथम स्था...