सिद्धार्थ, मई 19 -- सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में चंद्रभान जिलाध्यक्ष, देवनाथ तिवारी मंत्री मनोनीत किए गए। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के कार्यालय परिसर में हुए अधिवेशन में सर्वसम्मत से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष, मंत्री के अलावा जलालुद्दीन को संरक्षक, चंद्रिका प्रसाद कार्यकारी अध्यक्ष, आनंद प्रकाश मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवेश कुमार धुरिया उपाध्यक्ष, दीपक आजाद संयुक्त मंत्री, अमित कुमार यादव संगठन मंत्री, अभिषेक श्रीवास्तव वित्त मंत्री, विश्राम यादव संप्रेक्षक मनोनीत किए गए। अंत में सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...