रिषिकेष, दिसम्बर 8 -- गंगा की सहायक नदी चंद्रभाग से चार दर्जन झुग्गी-झोपड़ी हटाने के बाद अब नगर निगम की टीम दोबारा घेरबाड़ न हो, इसके लिए नियमित रूप से निगरानी भी कर रही है। सोमवार को भी नगर निगम की टीम चंद्रभागा नदी में पहुंची। टीम ने लोगों को एनाउसमेंट के जरिये अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि अतिक्रमण से न सिर्फ झोपड़ी वासियों को खतरा बना हुआ था, बल्कि उनके माध्यम से तमाम तरह की गंदगी भी चंद्रभागा से होते हुए गंगा तक पहुंच रही है, जिससे गंगा की अविरलता और निर्मलता को भी पलीता लग रहा था। बताया कि नगर क्षेत्र में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...