रिषिकेष, नवम्बर 29 -- चंद्रेश्वरनगर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के तहत शनिवार को नगर निगम के मेयर शंभू पासवान ने 100 मीटर तटबंध निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि बरसाती नदी चंद्रभागा से क्षेत्र की आबादी को खतरा उत्पन्न हो रहा था, जिसके चलते यह तटबंध का निर्माण शुरू कराया गया है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मेयर ने कहा कि ऋषिकेश के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसमें स्वच्छता के लिए न सिर्फ पर्यावरण मित्रों की संख्या को बढ़ाया गया है, बल्कि डो-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की वाहनों की संख्या में भी 45 से ज्यादा कर दी गई है। इसी क्रम में तंग गलियों के छोटे इलैक्ट्रिक कूड़ा कलेक्शन वाहन लगाए गए हैं। कहा कि इसी तरह से नदी-नालों से नगर क्षेत्र की आबादी की सुरक्षा के लिए भी तटबंध निर्माण...