बदायूं, फरवरी 24 -- नगर के बिसौली रोड स्थित पदमांचल जैन मंदिर में जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु स्वामी का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर जैन अनुयायियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जैन श्रावकों द्वारा भगवान जिनेंद्र स्वामी के मंगल जलाभिषेक से हुआ। अरविंद कुमार जैन, ज्योति जैन, मानसी जैन, शालिनी जैन, प्रियांश जैन, प्रिंस जैन, काशवी जैन सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...