चंदौली, अक्टूबर 14 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। सदर कोतवाली क्षेत्र के चकिया-चंदौली मार्ग पर स्थित कांटा साइफन पुल के नीचे चंद्रप्रभा नदी में सोमवार को नहाते समय 12 वर्षीय बालक डूब गया। वह अपने ननिहाल में दोस्तों संग स्नान करने गया था। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। मिर्जापुर जिले के भदावल निवासी सरदार का 12 वर्षीय पुत्र मुहम्मद आशिफ दो दिन पहले अपने ननिहाल सोहदवार आया हुआ था। सोमवार को वह अपने एक साथी के साथ कांटा साइफन पुल के पास चंद्रप्रभा नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय पानी के तेज बहाव के चलते वह गहरे पानी में चला गया। गहराई का अंदाजा न लगने के कारण अचानक डूब गया। साथी के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.