बोकारो, अप्रैल 29 -- चंद्रपुरा। डीवीसी प्लस टू हाई स्कूल चंद्रपुरा के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों का महामिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर युवा रंगमंच के हॉल में यहां रहने वाले पूर्ववर्ती विद्यार्थियों की बैठक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। कहा गया कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले शुरूआत काल से लेकर अभी तक के विद्यार्थियों को इसमें बुलाया जाएगा। देश के विभिन्न भागों में रहने वाले पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने इस समारोह के लिए अपनी सहमति दी है तथा खुशी जताई है। बैठक के बाद संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि 13 व 14 सितंबर को चंद्रपुरा में इसका आयोजन व बड़ा जमावड़ा होगा। आयोजन की सफलता के सभी मुद्दों पर चर्चा की गई। कोर कमेटी भी बनाई गई। संजय चौहान, राजीव रंजन सिन्हा, कन्हैया शरण, माणिक बनर्जी, राहुल कुमार, अशोक मुखर्जी, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.