बोकारो, सितम्बर 22 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर कुड़मी/कुरमी समाज द्वारा चंद्रपुरा स्टेशन में किए गए रेल टेका डहर छेका आंदोलन की समाप्ति शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की गई। इसके बाद रेलवे द्वारा ट्रेनों को गति देने का प्रयास किया गया। देर रात आंदोलनकारी यहां से वापस अपने घर चले गए। रविवार की सुबह से रेलवे का कामकाज सामान्य जरूर हो गया पर कई ट्रेनों को रफ्तार नहीं मिल सकी। चंद्रपुरा के दो नंबर लाइन में आंदोलन की वजह से फंसी नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को रेलवे ने बस द्वारा रांची भेज दिया था वहीं राजधानी के खाली रैक को रविवार की अहले सुबह 3 बजकर 6 मिनट पर रांची के लिए रवाना किया गया। आंदोलन के दूसरे दिन रविवार को रांची, धनबाद, गया, गोमो, हावड़ा आदि रूट पर कई प्रमुख ट्रेनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.