बोकारो, फरवरी 21 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा में डीवीसी और कोल इंडिया लिमिटेड के ज्वाइंट वेंचर में 1600 मेगावाट के बनने वाले नए थर्मल पावर प्लांट को लेकर डीवीसी के आवासों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। मुंबई की एक कंपनी को इसका ठेका मिला हुआ है। प्रथम चरण में डी टाइप ऑफिसर्स कॉलोनी के आवासों को तोड़ने का काम शुरू किया गया है। अभी वैसे आवासों को तोड़ा जा रहा है जिसमें कोई भी नहीं रहता है या फिर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। धीरे-धीरे यहां के आवासीय कॉलोनी के सभी आवासों को ध्वस्त किया जाएगा और नए सिरे से छोटी सी नई कॉलोनी का निर्माण होगा। यहां पर आवासों के तोड़े जाने से कई परिवार पूरी तरह अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। डी टाइप के इलाके में कई परिवार आउट हाउस में रहते थे। उनको जगह छोड़ना पड़ रहा है। आवासों को तोड़े जाने के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.