बोकारो, दिसम्बर 31 -- चंद्रपुरा। बोकारो जिला पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम के लिए जारी आडियो क्लीप का प्रसार-प्रसार चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के कई भागों में किया गया। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आम जनता को हर तरह से सतर्क रहने की जरूरत है। सहयोग की अपील करते हुए बताया कि अपने वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें। व्यवसायी अपने संस्थान में सीसीटीवी लगाएं। घर में यदि सहायक या नौकर रखते हैं तो उसकी जांच-पड़ताल कर परख लें। घर से लंबे समय के लिए यदि बाहर जाते हैं स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दें ताकि आपकी हिफाजत की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...