बोकारो, जनवरी 26 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा पंचायत के शिव मंदिर रोड मुहल्ला में गंदगी का अंबार है और इससे पूरे मुहल्ले के लोग परेशान हैं। गंदगी के साथ-साथ नालियों का गंदा पानी भी जहां तहां सड़क पर बह रहा है और इसको रोकने का कोई उपाय नहीं हो रहा है। शिव मंदिर रोड मुहल्ला के लोगों ने बताया कि बहुत दिनों से यहां पर कचरा जमा है जो सड़क पर आ गया है। इस कचड़े को फेंकने का कोई उपाय नहीं किया जा सका है। जिसके कारण इससे दुर्गंध भी आने लगी है। नालियों का पानी भी सही ढंग से नहीं निकल पा रहा है। कई जगह गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और इसी गंदगी व गंदा पानी के बीच से लोग गुजरने को मजबूर हैं। पंचायत के मुखिया अनुग्रह नारायण सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा कुछ सालों से फंड उपलब्ध नहीं कराए जाने विकास बाधित है। पंचायत में कई जगह नालियां जाम है और गंदगी ...