बोकारो, मार्च 31 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में चैत्र नवरात्र पर मां दुर्गा का पाठ रविवार से शुरू हो गया। चंद्रपुरा के डीवीसी पहाड़ी स्थित कमला माता मंदिर में कलश स्थापित कर पुजारी ललन पांडेय व उनकी टीम द्वारा माता का पाठ शुरू किया गया। संध्या समय कमला माता मंदिर में महाआरती का भी आयोजन हुआ। जिसमें सीटीपीएस के परियोजना प्रधान विजयानंद शर्मा सहित कई लोग शामिल हुए। यहां की पूजा में मंदिर कमेटी के संरक्षक सुधीर कुमार, अध्यक्ष प्रेम कुमार, सचिव भीम महतो, विनोद सिन्हा, भागीरथ वर्मा, राजेश विश्वकर्मा, गौतम सनातन, एचके हालदर, सपन गोराई, धनंजय यादव, प्यारे लाल पंडित, गोपाल पाठक आदि भूमिका निभा रहे हैं। डीवीसी कॉलोनी के पंच मंदिर व दुगदा खड़ेश्वरी पहाड़ी मंदिर सहित यहां के अन्य मंदिरों में भी नवरात्र पर पाठ शुरू हुआ। विद्युतनगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.