बोकारो, नवम्बर 14 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। बेरमो अनुमंडल अंतर्गत चंद्रपुरा के थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज रांची स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी स्थिति पूरी तरह से सामान्य नहीं बताई जा रही है। उनके सिर पर गंभीर चोट है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी देर रात बुलेट से एक पुलिसकर्मी के साथ पेट्रोलिंग पर निकले थे। उनके पीछे थाना में चलने वाली पेट्रोलिंग गाड़ी भी थी। रटारी मोड़ से चंद्रपुरा स्टेशन जाने वाली घुमावदार सड़क के पास अनियंत्रित होकर वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए। साथ ही अचेत भी हो गए। पीछे चल रही पेट्रोलिंग गाड़ी पर सवार पुलिसकर्मियों ने उनको किसी तरह गाड़ी पर सवार किया तथा रटारी के एक अस्पताल ले गए। वहां से उनको तत्काल बोकारो ले जाकर बीजीएच में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.