बोकारो, फरवरी 8 -- चंद्रपुरा के गोसाईडीह गांव में ताला तोड़कर चोरी चंद्रपुरा। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के घटियारी पंचायत अंतर्गत गोसाईडीह गांव में मोहनी देवी के बंद घर का ताला तोड़ कर चोरों ने करीब पांच हजार नकदी सहित करीब 65 हजार मूल्य के जेवर व बर्तन की चोरी कर ली। चंद्रपुरा पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच पड़ताल किया गया। बताया गया है कि गृहस्वामी शुक्रवार की रात घर में ताला लगा कर पड़ोस के एक मरीज के साथ अस्पताल गई थी। शनिवार सुबह घर पहुंचने पर ताला टूटा हुआ तथा सारा सामान बिखरा मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.