बोकारो, जनवरी 10 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के आदिवासी गांवों में परंपरागत गीत-नृत्य के साथ सोहराय पर्व धूमधाम से संपन्न हो गया। बुधवार से गोठ पूजा के साथ इसकी शुरूआत हुई थी जो शनिवार तक चला। चंद्रपुरा क्षेत्र में सरैयाटांड, गटीगाढ़ा, लुपसाडीह भुरसाबाद, झरनाडीह, राजाबेड़ा, टीएससी बस्ती, झिंझिरघुटू, न्यू पिपराडीह, परसाडीह, हेठबेड़ा, तेलो, बंदियो आदि गांवों में अंतिम दिन शनिवार को मांदर की थाप पर आदिवासी समाज का परंपरागत नृत्य-गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें आदिवासी समाज के लोगों ने भाग लिया। सोहराय को लेकर आदिवासी गांवों में उत्साह का माहौल रहा। सोहराय पर चरपा रोटी खाने का है रिवाज- चंद्रपुरा। सोहराय पर्व पर चरपा रोटी का विशेष महत्व है। इसको प्राय: हर आदिवासी परिवार में बनाने व खाने का रिवाज है। चंद्रपुरा के गांवों में सोहराय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.