नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- आज रात लगने वाले चंद्रग्रहण के कारण वाराणसी में गंगा आरती की परंपरा में भी बदलाव करना पड़ा है। रोजाना शाम में होने वाली गंगा आरती आज दोपहर में ही हुई। 34 साल में आज पांचवां ऐसा मौका है जब शाम वाली गंगा आरती दिन में ही करानी पड़ रही है। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का आयोजन होता है। चंद्र ग्रहण भले ही रात दस बजे से लग रहा है लेकिन सूतक काल दोपहर बाद से शुरू होने के कारण दशाश्वमेध के साथ ही अस्सी घाट पर गंगा आरती दोपहर में ही कराई गई है। इसके साथ ही तमाम मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं। चंद्रग्रहण के सूतक काल से पहले ही दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली गंगा की दैनिक आरती दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होकर सूतक काल शुरू होने से पहले सम्पन्न करा दी गई। इससे पहले 16 जुलाई 2019 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.