अयोध्या, सितम्बर 6 -- अयोध्या। भादो शुक्ल पूर्णिमा के पर्व पर रविवार को खंडग्रास चंद्रग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसके कारण सूतक मान्य होगा और इस सूतक के प्रभाव से राम मंदिर सहित अयोध्या के सभी मंदिरों के पट मध्याह्न भोग आरती के बाद बंद हो जाएंगे । सभी मंदिरों में दर्शन अगले दिन सोमवार को प्रातः काल से ही हो सकेगा। पंचांगों के अनुसार पूर्णिमा के पर्व पर चंद्र ग्रहण का स्पर्श रविवार की रात्रि 9.57 बजे होगा और यह तीन घंटे 28 मिनट तक प्रभावी रहेगा। पंचांगों के मुताबिक ग्रहण का मोक्ष 7/8 सितम्बर रात्रि 01.27 बजे होगा। इसके पहले ग्रहण का मध्यान रात्रि 11. 41 बजे होगा। शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण के नौ घंटे पहले सूतक प्रभावी हो जाता है। इस दौरान मूर्ति का स्पर्श, भोजन -शयन इत्यादि का निषेध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.