बक्सर, सितम्बर 9 -- राजपुर। प्रखंड के खीरी पंचायत अन्तर्गत खीरी गांव में चन्द्रगुप्त मंदिर परिसर में कचरा पड़ा रहता है। कचरा पड़े रहने से यहां से आने-जाने वाले लोगों और मंदिर में पूजा करने वाले भक्तों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के निदान के लिए वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद और न ही पंचायत के मुखिया पहल कर रहे हैं। ग्रामीणो ने कई बार कचरे की सफाई के लिए आवाज उठाई। लेकिन, कोई लाभ नहीं हुआ। बता दें कि, खीरी पंचायत में भी सरकार का कचरा प्रबंधन कार्यक्रम चालू है। लेकिन, यहा कभी भी सफाई नहीं होती है। गांव के समाजसेवी धनजी तिवारी ने बताया कि खीरी में स्वच्छता कार्यक्रम फाइलों तक सीमित रह गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.