वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी। सुंदरपुर निवासी चंद्रकांत मिश्रा को वाणिज्य मंत्रालय के विदेश व्यापार विभाग में एडिशनल डायरेक्टर जनरल की जिम्मेदारी मिली है। साल 2007 बैच के भारतीय व्यापार सेवा के अधिकारी चंद्रकांत मिश्रा मूलरूप से चंदौली के चहनियां ब्लॉक के डेवड़ा गांव के हैं। नई दिल्ली में संयुक्त महानिदेशक पद पर तैनात रहे चंद्रकांत मिश्रा को पदोन्नति मिली है। वह डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज (डीजीटीआर) में एंटी डंपिंग विंग में कार्यरत हैं। उन्होंने हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज से बीएससी, काशी विद्यापीठ से मास्टर डिग्री ली। उन्होंने गाजीपुर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर भी कार्य किया। इससे पहले वह लुधियाना में सहायक महानिदेशक, पानीपत में उप महानिदेशक, जयपुर में संयुक्त महानिदेशक रह चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...