संभल, फरवरी 24 -- चंदौसी। चंदौसी रेलवे स्टेशन की पार्किंग पिछले करीब पांच वर्षों से बंद पड़ी होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना मुरादाबाद-बरेली रूट पर सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों के साथ-साथ दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़े करने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पार्किंग बंद होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क किनारे खड़े किए जाते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। अव्यवस्थित खड़े वाहनों के कारण आए दिन विवाद और चोरी की घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। नियमित रूप से मुरादाबाद और बरेली जाने वाले यात्रियों का कहना है कि सुबह और शाम के समय ट्रेन पकड़ने की जल्दी में उन्हें वाहन खड़ा करने के लिए काफी दूर तक जाना पड़ता है। कई बार देर...