चंदौली, फरवरी 11 -- चंदौली, संवाददाता। आकांक्षात्मक जिले में शामिल इस जिले में पशु चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना के लिए राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने सदन में मांग उठायी। उन्होंने कहा कि चंदौली एक कृषि प्रधान जिला है। यहां बड़ी संख्या में किसान पशुपालन, डेयरी और पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े हैं। पशुधन आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला बन चुका है। इसे वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से और सशक्त किया जाना आवश्यक है। इससे वर्तमान में आकांक्षी जिलों की सूची में शामिल यह जिला ग्रामीण विकास और पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था का एक आदर्श मॉडल बन सकता है। इसका लाभ पूर्वांचल क्षेत्र के किसानों, पशुपालकों और युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि धान के कटोरे के रूप में विख्यात इस चंदौली जिले में पशु चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित होने स...