चंदौली, फरवरी 17 -- चंदौली, संवाददाता। नौगढ़ थाना क्षेत्र के गोलबंद गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की कुएं में गिरकर मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नौ वर्षीय हर्ष केसरी और आठ वर्षीय अंकुश सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। रास्ते में दोनों बच्चे खेलने लगे। इसी दौरान गांव के पास स्थित एक पुराने कुएं के समीप पहुंच गए और असावधानीवश उसमें गिर पड़े। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण की नजर कुएं में पड़ी। संदेह होने पर उसने झांककर देखा तो दोनों बच्चे पानी में दिखाई दिए। उसने तुरंत शोर मचाते हुए परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घ...