चंदौली, दिसम्बर 28 -- चंदौली, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरा करा लिया गया है। जिले की चारो चकिया, सैयदराजा, मुगलसराय और सैयदराजा विधानसभा क्षेत्रों में दो लाख, 30 हजार, 73 ऐसे मतदाता हैं जिनका नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया है। जिले में 33054 मृतक मतदाता पाए गए हैं जबकि 110045 ऐसे मतदाता मिले हैं जो दो जगह के वोटर थे। वहीं सभी विधानसभा क्षेत्रों में 27979 डबल मतदाता पाए गए हैं। सबसे अधिक मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में 74911 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। सबसे कम सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में 48948 वोटरों के नाम कटे हैं। 31 दिसंबर तक सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद दावे और आपत्ति मांगे जाएंगे। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...