चंदौली, दिसम्बर 15 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ वाराणसी मंडल की कार्यकारिणी का गठन यूपी के उपाध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय के मार्गदर्शन एवं देखरेख में पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय वाराणसी के फिजियोथैरेपी विभाग में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वाराणसी मंडल के तहत आने वाले समस्त जनपदों से प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। मंडल कार्यकारिणी के गठन में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर डॉ. अजय कुमार कुशवाहा (चंदौली), महामंत्री पद पर डॉ. सौरभ कुमार सिंह (वाराणसी), उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव (जौनपुर), कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष चौहान (वाराणसी), प्रवक्ता पंकज मिश्रा (चंदौली), मीडिया प्रभारी जयप्रकाश मौर्य (जौनपुर), महिला अध्यक्ष पूनम सिंह (गाजीपुर), मंत्री अरविंद कुमार वर्मा एवं गोपाल मौर्य (चंदौली) तथा सदस्य पद पर अफरोज अहमद (व...