सहरसा, फरवरी 13 -- सौरबाजार। प्रखंड प्रांगण स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदौर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक शिक्षा निदेशालय एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ। मेले में शिक्षकों द्वारा शिक्षण- अधिगम सामग्री का प्रदर्शन किया गया। बेहतर प्रस्तुति के आधार पर हरकुटा मुसहरी एनपीएस की बबीता कुमारी को प्रथम, गोबरगड्ढा एनपीएस के विजय प्रताप वर्मा को द्वितीय तथा दमगढी प्राथमिक विद्यालय की सिंधु कुमारी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...