बस्ती, फरवरी 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। विश्व आर्द्रदिवस एवं बर्ड फेस्टिवल का आयोजन सोमवार को चन्दोताल पक्षी विहार में किया गया। यह कार्यक्रम कप्तानगंज रेंज के सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बस्ती के तत्वावधान में डीएफओ डॉ. शिरीन की अगुवाई में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक कप्तानगंज कविन्द्र चौधरी रहे। इस अवसर पर डीएफओ ने आर्द्रभूमियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्द्रभूमियां जैव विविधता के संरक्षण, जल संतुलन और पर्यावरण सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उप प्रभागीय वनाधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने पक्षियों के जीवन चक्र, उनकी प्रजातियों तथा पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि पक्षियों और उनके प्राकृति...