पीलीभीत, जनवरी 27 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया के नबीनगर निवासी विलाल ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 20 जनवरी को शाम पांच बजे वह अपने दोस्त हासिम पुत्र इरफान निवासी ग्राम चंदोई के घर से लौट रहा था। तभी एक प्राइवेट स्कूल के निकट जसन,विक्रम,अकमल निवासी ग्राम चंदोई के साथ एक अज्ञात युवक ने मिलकर उसे घेरकर मारपीट की। सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के अलावा उसका दोस्त हासिम ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने उसको एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...