सहारनपुर, जनवरी 29 -- भारतीय सेना में सिपाही गांव चंदेना कोली मोहम्मद नौमान ने दिल्ली में आयोजित हुए वेस्टर्न कमांड गेम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गुरुवार को क्षेत्रवासियों ने स्वागत करते हुए जीत पर नौमान को बधाई दी। 24 राजपूताना रेजीमेंट में शामिल मोहम्मद नौमान की तैनाती अभी मेरठ में है। नौमान ने 19 जनवरी से 25 जनवरी तक दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। इस दौरान उन्होंने उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ में सिल्वर और 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। गुरुवार को देवबंद पहुंचने पर उनका क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया। रणखंडी के छोटू राणा और रवि राणा ने कहा कि नौमान ने खेल में पदक हासिल कर न केवल देवबंद का बल्कि पूरे जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.