प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 7 -- जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज तहसील क्षेत्र के चंदीपुर गांव से रामदेव पट्टी गांव को जाने वाली सड़क का लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कराया गया था। मरम्मत के अभाव में सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की जो मरम्मत कराई गई थी वह मानक के अनुसार नहीं थी। इससे बरसात होते ही सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। यह सड़क चंदीपुर गांव के पास धंस गई है। जिसमें रोज यात्री गिरकर घायल हो रहे हैं। लघु माध्यमिक विद्यालय के पास सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है जिससे क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के राहगीरों और छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इतना ही नहीं विभागीय लापरवाही के चलते यह सड़क रामदेव पट्टी गांव के मुस्लिम बस्ती में गड्ढा युक्त हो गई है। बरसात में सड़क पर जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.