आजमगढ़, जनवरी 25 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कप्तानगंज थाना क्षेत्र डिहवा कुशमहारा गांव में शनिवार की शाम खराब ट्रांसफार्मर के मरम्मत कराने के लिए चंदा मांगने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडा से मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के डिहवा कुशमहारा गांव निवासी पीड़ित सूरज ने बताया कि गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। इसे ठीक कराने के बाद गांव के लोगों से शनिवार की शाम को चंदा इकट्ठा किया जा रहा था। इसी बात को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। इसके बाद गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिए। घर दरवाजा खोलकर बेरहमी से मारपीट किये। करीब एक घंटे तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.