आरा, जनवरी 20 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के चंदा गांव स्थित सेंटोरियम ग्राउंड में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला राजपुताना पचैना और कोईलवर की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राजपुताना पचैना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और विजेता का खिताब अपने नाम किया। मैच के समापन पर समाजसेवी सोनाली सिंह ने विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...