गुमला, फरवरी 18 -- गुमला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बुधवार को चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों व अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख-रखाव का जायजा लिया।उपायुक्त ने पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए विद्युत व्यवस्था, बैलेट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों की सीलिंग और डबल लॉक सिस्टम की जांच की। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को बनाए रखने का निर्देश दिया।निरीक्षण के समय उप निर्वाचन पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को ईवीएम की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.