लातेहार, दिसम्बर 10 -- चंदवा, प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय के नाम पर अवैध राशि उगाही से संबंधित शिकायतों के आलोक में चंदवा अंचलाधिकारी सुमित झा ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चंदवा के 7 डिजिटल सेवा केंद्रों के संचालकों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अंचल से जुड़े किसी भी कार्य के नाम पर अवैध उगाही की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की शिकायत के बाद चंदवा अंचलाधिकारी ने उत्तम डिजिटल, लक्ष्मी डिजिटल, आरके डिजिटल, चौधरी कम्प्यूटर, रानी मोबाइल ग्राहक सेवा केंद्र, भवानी कम्प्यूटर तथा प्रीतम कुमार राज ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को निर्देश जारी किया है कि अंचल कार्यालय से संबंधित किसी भी कार्य के लिए किसी भी प्रकार की अतिरिक्त राशि ग्राहकों से न ली जाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि कुछ केंद्रों द्वारा...