लातेहार, फरवरी 21 -- चंदवा, प्रतिनिधि। शनिवार को रांची से बालूमाथ की ओर प्रस्थान के क्रम में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे का चंदवा मेन रोड स्थित भाजपा नेता महेंद्र साहू के सीबी कॉम्प्लेक्स में भव्य स्वागत किया गया। वे बालूमाथ में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेने जा रहे थे। स्वागत कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान रमेश कुमार एवं महेंद्र साहू ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर संगठन महामंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्थल पर जय श्री राम,भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर देशभक्ति और उत्साह से गुंजायमान हो उठा। संक्षिप्त संबोधन में संगठन महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और राष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.