लातेहार, जुलाई 24 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के मध्य विद्यालय परिसर में सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण बुधवार को किया गया। विधायक प्रतिनिधि आदर्श रविराज और बीईईओ अमरेंद्र पाठक ने बच्चों के बीच साइकिल वितरण किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रविराज ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी होगी। इससे बच्चे उत्साहित होंगे तथा शिक्षण कार्य में सुधार होगा। ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे, वहीं छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बीईईओ ने कहा कि 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.