लातेहार, सितम्बर 22 -- चंदवा प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को पूरे चंदवा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भक्ति व श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही पूजा पंडालों और घर-घर में शुभ मुहूर्त पर शक्ति कलश की स्थापना की गई। मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ पड़ी। भक्ति गीतों और दुर्गा सप्तसती के पाठ से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति लुकुईयां और आन के पूजा पंडालों से भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा लुकुईयां से देवनद और आन से घघरी नदी तक पहुंची। यहां से पवित्र जल उठाकर भक्त पुनः पूजा पंडाल लौटे और शक्ति कलश की स्थापना की। कलश यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.