लातेहार, जनवरी 16 -- चंदवा, प्रतिनिधि। इंदिरा गांधी चौक स्थित लाल कौशल नाथ शाहदेव काम्प्लेक्स में शुक्रवार को भाजपा पूर्वी मंडल कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश राम, जिलाध्यक्ष बंशी यादव, पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, लाल कौशल नाथ शाहदेव, अमित कुमार गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक प्रकाश राम ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा संगठन जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के उद्देश्य से कार्य करती है। मंडल कार्यालय के खुलने से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने का एक सशक्त मंच मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा का मुख्य लक्ष्य है, जिसमें कार्यकर्ताओं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.