लातेहार, जनवरी 7 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा परिसर में आयोजित होगी। जिसको लेकर प्रचार-प्रसार अभियान तेज कर दिया गया है। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से पूरे प्रखंड में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मेले के दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण संबंधी परामर्श, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसे गैर-संचारी रोगों की जांच, आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीलिमा के नेतृत्व में स्वास्थ्य मेला की तैयारियां की जा रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.