लातेहार, जनवरी 31 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को नमन किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर आधारित था। उन्होंने बिना हथियार उठाए देश को आज़ादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में बीपीओ रतन शाहदेव, कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार, पांडेय, रोहित कुमार, अमित कुमार, चंदन कुमार, रितेश कुमार, संतोष कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...