लातेहार, दिसम्बर 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। पंसस अयुब खान ने लुकूईया-चांपी पथ स्थित बनकर तैयार ट्रामा सेंटर चालू कराने को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष कुमार गुप्ता को पत्र भेजकर ट्रामा सेंटर शीघ्र चालू कराने की मांग की है। उन्होंने उपायुक्त को भेजे गए पत्र में कहा कि ट्रामा सेंटर भवन निर्माण के करीब एक वर्ष से अधिक समय बीत चुके हैं, लेकिन इसे अबतक चालू नहीं कराया जा सका है। दुर्घटना जोन होने के कारण उक्त मार्ग पर ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया गया है जिससे गंभीर रूप से घायल मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराकर उनकी जान बचाई जा सके ,लेकिन इसके बंद रहने से ट्रामा सेंटर का लाभ प्रखंड वासियों को नहीं मिल पा रहा है। सुविधा के अभाव में सीएचसी से हर माह करीब दर्जनों गंभीर मरीजों को सदर अस्पताल लातेहार या रिम्स (रांची) भेज दिया जाता है, रेफर की स्थ...