लातेहार, फरवरी 4 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्योहार शब-ए-बारात पूरी अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रखंड के तिलैयाटांड़, कामता, कुजरी, बेलवाही, शुक्रबाजार, बोदा, ब्रह्मणी, हुचलू, लाधुप, चकला, माल्हन समेत अन्य क्षेत्रों में अकीदतमंदों ने पूरी रात मस्जिदों और अपने घरों में इबादत की। शब-ए-बारात की रात मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की, कुरआन की तिलावत की और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी तथा अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। कई स्थानों पर कब्रिस्तानों में जाकर अपने पूर्वजों की मगफिरत के लिए फ़ातिहा पढ़ी गई। इस अवसर पर लोगों ने जरूरतमंदों और गरीबों के बीच सदका-खैरात भी बांटा। पूरे क्षेत्र में शांति और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। चंदवा पुलिस प्रशासन भी पुरी तरह मुश्तैद रही, जिससे त्य...