लातेहार, फरवरी 13 -- चंदवा प्रतिनिधि। न्यायालय के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर चंदवा पुलिस ने कुजू पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुजू ओपी क्षेत्र स्थित राहुल दुबे के आवास पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस के अनुसार चंदवा थाना कांड संख्या 161/25 में राहुल दुबे अप्राथमिकी अभियुक्त हैं। उन पर 10 जुलाई को टोरी साइडिंग क्षेत्र में रंगदारी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक हाईवा वाहन में आगजनी करने का आरोप है। घटना के बाद से ही पुलिस को उनकी तलाश थी, लेकिन वे फरार चल रहा हैं। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत उनके घर पर इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियुक्त को शीघ्र आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में थाना के पुअनि भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.