लातेहार, फरवरी 2 -- चंदवा प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुनि सह थाना प्रभारी रणधीर कुमार के नेतृत्व में चंदवा पुलिस की टीम ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुजरी के समीप से संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक इनोवा क्रिस्टा कार से 30 पेटी अवैध शराब की खेप बरामद की है। पुलिस द्वारा जब्त की गई प्रत्येक पेटी में रॉयल चैलेंज एवं 8 पीएम ब्रांड की 180 एमएल क्षमता वाली 24-24 बोतलें पाई गईं। पुलिस ने मौके से कार एवं शराब को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त इनोवा कार कुजरी नदी के समीप संदिग्ध अवस्था में खड़ी है, सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन की जांच की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक एवं शराब तस्कर फरार होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.