कटिहार, फरवरी 8 -- कटिहार कोढ़ा प्रखंड के अन्य पंचायतों सहित चंदवा पंचायत भवन में चल रहे किसान आईडी निर्माण कार्यक्रम का निरीक्षण प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ई-केवाईसी से संबंधित सूची की जांच की और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवीन कुमार ने मौजूद कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसान आईडी बनाने के कार्य में और गति लाने की आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मियों को दण्डित किया जाएगा। निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सर्वे आमीन शिवनंदन कुमार, किसान सलाहकार संतोष कुमार, ग्राम कचहरी सचिव हिमांशु शेखर, संतोष कुमार मेहता सहित कई ग्रामीण भी उपस्थि...